Report by : CWN Desk
Published at :
मंदबुद्धि किशोरी से वृद्ध का दुष्कर्म, विधायक ने पकड़वाया

जसपुर। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक 67 वर्षीय वृद्ध द्वारा 14 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक आदेश चौहान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
किशोरी के नाना ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर सौंप दी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
बताया गया है कि विधायक चौहान को जब इस घिनौनी घटना की सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल कोतवाल को फोन कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस गांव पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुका था। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के पुत्र को हिरासत में लिया।


इसके बाद विधायक चौहान की टीम के सदस्यों ने सक्रियता दिखाते हुए गांव में ही दबिश देकर वृद्ध को खोज निकाला और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›