Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून डोईवाला में 3 बच्चों की मां ने प्रेमी संग जहर खाकर जान दी

ऋषिकेश। थाना डोईवाला के अंतर्गत झबरावाला के जंगल में एक महिला और उसके साथी युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। महिला थाना रायवाला के हरिपुरकलां निवासी है जो विवाहित है और उसके 03 बच्चे भी हैं, जबकि युवक अविवाहित है।
हिमालयन हॉस्पिटल जेलीग्रांट से डोईवाला कोतवाली को शनिवार की देर रात ने यह सूचना दी गई है कि उनके यहां भर्ती एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया कि आरती 30 वर्ष पत्नी दीपक निवासी हरिपुर कला, रायवाला यहां अब्दुल समद 29 वर्ष पुत्र अशरफ अली, निवासी झबरावाला, बुल्लावाला थाना डोईवाला से मिलने आई थी। जिसके बाद दोनों में झबरावाला के जंगल में विषाक्त पदार्थ पदार्थ कर लिया। अब्दुल समद के परिवार वाले दोनों को हिमालयन हॉस्पिटल लेकर गए, महिला आरती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया। जहां रविवार शनिवार की देर रात आरती ने दम तोड़ दिया। जबकि बीती रात ही हिमालयन हॉस्पिटल में उपचार के दौरान अब्दुल समद की भी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार आरती विवाहित है और उसके 03 बच्चे दो पुत्री और एक पुत्र भी हैं। दोनों ने जहर क्यों खाया अभी इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टिया प्रेम व प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। अब्दुल समद विदेश में करता था।
जिसके बाद वह यहां आ गया था। अब वह फिर से विदेश जाने की तैयारी में था। आरती का ससुराल ग्राम कोठार, यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल और मायका टिहरी में है। दस वर्ष पूर्व उसका विवाह दीपक से हुआ था। बताया जाता है पिछले एक वर्ष से पति पत्नी के बीच परिवार न्यायालय में विवाद को लेकर केस चल रहा था। कई महीने वह मायके में रही, न्यायालय के कहने पर ही वह पिछले कुछ दिनों से साथ रह रहे थे। आगामी 12 जुलाई को मामले की सुनवाई होनी थी। पुलिस के अनुसार आरती की मृत्यु की सूचना जब नेपाली फार्म श्यामपुर के समीप किराए में रह रहे उसके मायके वालों को मिली तो वह रात तीनों बच्चों को लेकर अपने घर आ गए थे। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›