Report by : CWN Desk
Published at :
नौ वर्षीय मूक-बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार

देहरादून। कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नौ वर्षीय मूक-बधिर बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी कई बार बच्ची के साथ ऐसा कर चुका है।
घटना शनिवार को हुई जब पीड़िता की मां काम पर गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर बच्ची के साथ यह घिनौना कृत्य किया। बच्ची के ताऊ ने इस घटना को देखा और तुरंत आरोपी को पकड़कर पड़ोसियों के साथ मिलकर पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी बोल नहीं पाती है, इसलिए वह इशारों में ही अपनी बात कह पाती है। घटना के बाद बच्ची काफी डरी हुई है और रो रही है।
शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी युवक ठेली लगाता है और उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बच्ची के साथ पहले भी तीन बार दुष्कर्म कर चुका है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›