Report by : CWN Desk
Published at :
एनयूजे ने सुभाषनगर-बीएचईएल मार्ग पर पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए लगाए लोहे के ट्री गार्ड
एनयूजे ने सुभाषनगर-बीएचईएल मार्ग पर पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए लगाए लोहे के ट्री गार्ड

हरिद्वार। मीडियाकर्मियों के हित और उनके कल्याण के लिये आवाज उठाने के साथ-साथ
समय-समय पर सभा-गोष्ठियां और पौधारोपण के जरिये पर्यावरण संरक्षण के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने वाली उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) के माध्यम से आज सुभाषनगर-बीएचईएल मार्ग पर पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए लोहे के ट्री गार्ड लगवाये गये।

एनयूजे ने सुभाषनगर-बीएचईएल मार्ग पर पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए लगाए लोहे के ट्री गार्ड

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की पहल पर शिवालिकनगर पालिका अंतर्गत सुभाषनगर से बीएचईल सेक्टर-3 मार्ग पर बिखरे कड़े को साफ कर स्थानीय युवाओं ने वहां पीपल, पिलखन, फाइकस, पापड़ी आदि के पौधे लगाये।  यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में सुबह साढ़े पांच बजे से युवाओं ने सर्वप्रथम सिंगल यूज प्लास्टिक सहित काफी मात्रा में फैंका गया कूड़ा साफ किया।  उसके बाद पौधारोपण के लिए स्वयं ही गड्ढे तैयार किये। लेकिन उस काम में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि जिन स्थानों पर भी फावड़ा चलाया जा रहा था, वहां जमीन में सिंगलयूज प्लास्टिक के कई परते जमी हुई थी। करीब डेढ़ फीट तक प्लास्टिक के रैपर और पन्नियां हटाने के बाद पौधे लगाने युक्त जमीन की स्तह दिखाई दी। इस कार्य में जहां काफी समय और श्रम लगा वहीं युवाओं ने खूब पसीना बहाया।
जिस स्थान पर पौधारोपण किया गया है वहां वर्षों से कूड़ा फैंका जा रहा है। यह क्षेत्र भारत के नवरत्न संस्था बीएचईएल के स्वामित्व में है। जबकि कूड़ा शिवालिकनगर पालिका क्षेत्र के सुभाषनगर में रहने वालों के द्वारा फेंका जाता है।  वहां पर्यावरण की शुद्धता बनाये रखने के साथ लोग कूड़ा न फैंके और आने जाने वालों को यहां पेड़ों की छाया और विश्राम मिल सके इसी सामाजिक जागरूकता की इस दृष्टि से नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा पौधारोपण की पहल गई है। पौधारोपण मे समाजसेवी हरचरण सिंह ‘बबली’, दिग्विजय सिंह यादव, विद्या, जितेन्द्र सिंह ‘नीटू,’ बिजेन्द्र सिंह ’सोनू’ आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थान पर न तो कूड़ा फैंके और न ही जलायें। साथ ही बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक एवं शिवालिकनगर नगर पालिका के अध्यक्ष से भी मांग की गई कि बैरियर नम्बर 8 के पास सफाई करवा कर ओपन पार्क बनवा दिया जाए जिससे वहां गन्दगी न हो।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›