Connect with us

देहरादून

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को होटल में बुलाया, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक आरोपित ने किशोरी को होटल में बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देते हुए पीड़ित के स्वजनों की अनुपस्थिति में दुष्कर्म किया। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में कैंट क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उनकी पुत्री 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह कुछ दिनों से परेशान दिख रही थी। जब उससे परेशानी की वजह पूछी तो उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी जान पहचान निखिल चोपड़ा नामक युवक से हुई थी।
31 मार्च को आरोपित ने उसे मिलने के लिए क्लेमेनटाउन क्षेत्र में बुलाया और एक होटल में ले गया। आरोपित ने उसे कोल्डड्रिंक दी, जिसके बाद वह अर्द्धमूर्छित हो गई। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर पीड़ित को ओएनजीसी चौक में छोड़ दिया। आरोपित ने उसे धमकाया कि यदि घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसकी अश्लील वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा।शिकायतकर्ता ने बताया कि 18 अप्रैल को वह किसी काम से दिल्ली गए थे तो उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपित घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement