Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

रक्षाबंधन के लिए रिश्तेदारी में जा रहे दंपति पर तेंदुए ने किया हमला, चीख पुकार कर तेंदुए को भगाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर(चंपावत)- रक्षाबंधन के लिए रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे दंपति पर तेंदुए ने किया हमला,चीख पुकार करने पर तेंदुए जंगल की तरफ भाग गया। हमले में पति घायल हुआ दंपती को रिस्तेदारों द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता निवासी बाबूलाल शर्मा आयु 45 बर्ष रक्षाबंधन के लिए अपनी पत्नी के साथ बाइक से सूखीढांग निवासी रिश्तेदार के घर जा रहे थे जब अमरू बैंड के पास अचानक तेंदुए ने बाबूलाल शर्मा पर हमला कर दिया।हमला करते ही उनके शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया और दोनों पति-पत्नी की जान बच गई। आनन-फानन में दोनों रिश्तेदार के घर सूखीढांग पहुंचे। सूचना पर घायल को 108 एम्बुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement