Report by : CWN Desk
Published at :
नोएडा में रिश्तों का कत्ल: भतीजे पर लगा बहन से दुष्कर्म और हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

पंतनगर में नगला और पंतनगर के बीच दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हुई। हादसे में भाजपा नेता के बेटे इरफान की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य युवक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

पंतनगर: उत्तराखंड के पंतनगर क्षेत्र में बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नगला और पंतनगर के बीच मधुपालन के पास दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की जान चली गई। मृतक युवक की पहचान बेनी निवासी 23 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है, जो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री निसार अहमद के बेटे थे।
हादसे के समय इरफान अपनी बाइक से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर टीडीसी कॉलोनी निवासी ट्विंकल, बाबू और सुभाष सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्डों ने आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उपचार के दौरान इरफान ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल अन्य तीन युवकों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। भाजपा नेता के बेटे की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। एसआई हेम सिंह डगरिया ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और घायलों का उपचार जारी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात के समय कोहरे और कम दृश्यता के कारण वाहनों की गति पर नियंत्रण रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›