Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पीसी तिवारी को सोबन सिंह जीना अवार्ड 2026, जन सरोकारों के लिए मिला सम्मान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के संस्थापक पीसी तिवारी को अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना अवार्ड 2026 से नवाजा गया। जानिए समारोह की पूरी जानकारी।

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के संस्थापक और केंद्रीय संयोजक एडवोकेट पीसी तिवारी को प्रतिष्ठित ‘सोबन सिंह जीना अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान समाजसेवा, पत्रकारिता और जन सरोकारों से जुड़ी राजनीति में निरंतर संघर्ष के लिए दिया गया।
शोभन सिंह जीना दातव्य न्यास की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम शोभन सिंह जीना जयंती के अवसर पर एसएसजे विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. सत्यपाल सिंह थे। उन्होंने पीसी तिवारी को यह पुरस्कार प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।
समारोह में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी और पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान मौजूद रहे। इसके अलावा प्रोफेसर बीडीएस नेगी सहित विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसर, छात्र और नगर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।
वक्ताओं ने पीसी तिवारी के लंबे सामाजिक और राजनीतिक जीवन के संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि तिवारी ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। यह सम्मान उनके निस्वार्थ योगदान का उचित मूल्यांकन है।

Select Language

Advertisement