Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़: पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की गला रेतकर हत्या, कारण की हो रही जांच

Published

on

खबर शेयर करें 👉

झूलाघाट। पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट क्षेत्र अंतर्गत कानड़ी गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान नेपाल निवासी 23 वर्षीय कमला चंद के रूप में हुई है, जिनकी शादी कानड़ी गांव में हुई थी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे धारदार हथियार (दाव) से पत्नी के गले पर वार कर दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य दिवाली: 12 क्विंटल फूलों से सज रहा बदरीनाथ धाम, कुबेर के खजाने की होगी विशेष पूजा!

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि महिला के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्रीय दलों की एकजुटता व महिला सशक्तिकरण राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव का बनेगी आधार: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी

थाना प्रभारी दिनेश चंद्र विष्ट ने बताया कि मृतका मूल रूप से नेपाल के जरगांव की रहने वाली थी और उसकी शादी कानड़ी गांव में हुई थी। लड़की के परिवार की जानकारी नैनीताल में होने की पुष्टि हुई है, जिन्हें सूचित कर दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीण स्तब्ध हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement