Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश में रिजॉर्ट में रेव पार्टी में पुलिस का छापा, सात युवतियों और 26 युवक पकड़े

Published

on

खबर शेयर करें 👉


ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में मोहनचट्टी स्थित एक रिजॉर्ट में रेव पार्टी आयोजित करना संचालकों को महंगा पड़ गया। थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिजॉर्ट संचालकों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। 26 युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है जबकि पार्टी में मिली सात युवतियों की पुलिस काउंसलिंग कर रही है।
बीते शनिवार की देर शाम को थाना लक्ष्मणझूला को सूचना मिली कि पाम व्यू रिसोर्ट, जोगियाना, मोहनचट्टी में कुछ लोग हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल संचालक से शराब पिलाने के संबंध में पूछताछ की। रिजॉर्ट संचालक शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि पांच रिजॉर्ट संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। 
इसमें अभय कुमार निवासी सोतीगंज, सदर मेरठ, उत्तर प्रदेश, विनीत गोयल निवासी मोतीनगर, गाजियाबाद, असलम निवासी संगरूर मोहल्ला, पट्टीवाल कला, पंजाब हाल निवासी कोठापुरा, फरीदकोट, पंजाब व अमनदीप निवासी कोटकपूरा, फरीदकोट, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य संचालक विक्की जैन मौके से फरार हो गया। इसके अलावा हुड़दंग कर रहे 26 युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement