Report by : CWN Desk
Published at :
पुलिस ने युवती की हत्या के मामले का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल के एक होटल में बीते दिनों हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए युवती के साथ आए गुलराज को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
मालमे के अनुसार बीती 2 अगस्त को नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक निजी होटल में मुरादाबाद निवासी 32 वर्षीय इरम खान का शव मिला था। इरम अपने साथी गुलजार के साथ नैनीताल घूमने आई थी। मामले की जांच में जुटी नैनीताल पुलिस ने सी.सी.टी.वी.कैमरों को चैक किया और सम्बन्धित लोगों के कॉल डिटेल चैक किये। मृतक इरम खान का विसरा परीक्षण के लिए रुद्रपुर के आर.एफ.एस.एल.लैब भेज गया जिसमें जहर की पुष्टि हुई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि इरम ने आरोपी गुलजार के विरुद्ध मार्च 2023 में थाना मुगलपुरा मुरादाबाद में 64/23 धारा 376/377/313/504/506 आई.पी.सी., 67 आई.टी.एक्ट पंजीकृत कराया था, जिसमें विवेचना धारा 504/506 आई.पी.सी.और धारा 67 आई.टी.एक्ट के तहत आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।
जांच में ये भी सामने आया कि इरम, मौ.गुलजार से अलग अपने घर पर रह रही थी, आरोपी इरम पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डालता था। इसी साजिश के तहत गुलजार, इरम को नैनीताल घुमाने लाया और होटल में रात को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इरम के मोबाइल और करी गयी उल्टी व कूड़ा कचरा आदि साक्ष्यों को गायब कर दिया। आरोपी होटल से मृत्तका को छोड़कर कमरे का लॉक लगाकर भाग गया।
पुलिस ने आरोपी को धारा 302/201 के तहत तल्लीताल परिसर से गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›