Report by : CWN Desk
Published at :
बाजपुर सरकड़ी रोड में देह व्यापार का मामला आया सामने, पुलिस ने किया मामला दर्ज

देहरादून: बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पर ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम के साथ अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है। पंवार पर आरोप है कि उन्होंने सचिवालय में सचिव के कक्ष में घुसकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
बुधवार शाम को बॉबी पंवार अपने दो साथियों के साथ ऊर्जा सचिव से मिलने उनके कक्ष में पहुंचे थे। सचिव ने उन्हें मिलने का समय दिया, लेकिन बातचीत के दौरान पंवार ने अचानक अपना रवैया बदल दिया और सचिव के साथ अभद्रता करने लगे।
जब सचिव ने अपने निजी सचिवों को पंवार को बाहर भेजने के लिए कहा तो पंवार ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की और सचिवालय के बाहर देख लेने की धमकी दी।
पुलिस में शिकायत दर्ज
ऊर्जा सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार ने इस घटना की शिकायत एसएसपी देहरादून से की है। शिकायत के आधार पर कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी बॉबी पंवार और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›