Report by : CWN Desk
Published at :
अस्पताल से भागा विचाराधीन कैदी काशीपुर में गिरफ्तार

काशीपुर। हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हुए विचाराधीन कैदी को आईटीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मामले पंजीकृत हैं।
पुलिस ने चोरी के एक मामले में चैती गांव निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया था। 18 फरवरी को पेट दर्द की शिकायत करने पर कांस्टेबल पवन गोसाईं व खेम सिंह इलाज के लिए आरोपी को एसटीएच लेकर गए थे। इसी दौरान रोहित पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। इस मामले में हल्द्वानी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने विचाराधीन कैदी रोहित कुमार को टांडा उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना हल्द्वानी पुलिस को दे दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›