Report by : CWN Desk
Published at :
पिथौरागढ़: आग में जिंदा जली वृद्धा, घर का सारा सामान हुआ राख

हल्द्वानी। शहर के टीपी नगर क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में सड़ा-गला शव कमरे से बरामद हुआ है। इस घटना ने पुलिस की सक्रियता और गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब हाल ही में आईजी रिधिम अग्रवाल ने थाना और चौकी क्षेत्रों में बीट अधिकारियों को नियमित गश्त और लोगों की कुशलक्षेम जानने के निर्देश दिए थे।

घटना की जानकारी उस समय हुई जब मंगलवार देर शाम घर के अन्य सदस्यों ने कमरे से दुर्गंध महसूस की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़ा, जहां 24 वर्षीय पंकज अग्रवाल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके मुंह से खून बह रहा था, और शव में सड़न शुरू हो चुकी थी। पुलिस का अनुमान है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी।

पंकज अग्रवाल, पुत्र स्व. राजीव अग्रवाल, मूल रूप से वाराही कॉलोनी नियर पालम सिटी का निवासी था। वह रामपुर रोड पर मेडिकल कॉलेज के पास चाऊमीन का ठेला लगाता था। बीते कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। वह अपनी रिश्ते की बहन के घर में रहता था—जहां पहली मंजिल पर बहन का परिवार रहता था, और दूसरी मंजिल पर पंकज का कमरा था।

बहन के अनुसार पंकज कम ही बातचीत करता था और सीधा अपने कमरे में चला जाता था। आखिरी बार वह तीन दिन पहले ऊपर जाते देखा गया था। इसके बाद किसी ने उसकी सुध नहीं ली। मंगलवार को जब दुर्गंध आने लगी तो आशंका के चलते परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पंकज की मानसिक स्थिति, दिनचर्या और किसी संभावित आत्महत्या या हादसे की संभावना को ध्यान में रखते हुए छानबीन जारी है। इस घटना ने न केवल इलाके में सनसनी फैला दी है, बल्कि पुलिस की जिम्मेदारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›