Connect with us

उधमसिंह नगर

राहुल निकला अफजाल, सितारगंज में हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉


सच्चाई सामने आई तो युवती पर निकाह के लिए जबरन इस्लाम कबूल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया
सितारगंज
। समुदाय विशेष के युवक ने राहुल बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब पहचान सामने आई तो युवती पर निकाह के लिए जबरन इस्लाम कबूल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मना करने पर युवती और उसकी नानी को सिर कलम करने की धमकी दे डाली।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की तहरीर पर आरोपित, उसके माता-पिता और भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले को लेकर पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत ने कहा कि इस प्रकार के लव जिहाद मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस को सौंपी तहरीर में बहेड़ी (उत्तर प्रदेश) निवासी पीड़िता ने बताया कि डेढ साल की उम्र में उसकी माता का निधन हो गया था। जिसके बाद वह सितारगंज स्थित अपने नाना-नानी के साथ रहती है। वर्ष 2020 में वह नगर स्थित एक सेंटर पर टाइपिंग सीखने जाती थी। जहां राहुल नाम के युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे होटल के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद वीडियो के नाम पर डरा-धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करते रहा। 27 दिसंबर को उसे फोन करके घर बुलाया। जहां पता चला कि आरोपित का नाम राहुल नहीं, बल्कि अफजाल है। उसके दोनों भाइयों की पत्नियां हिंदू धर्म से हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज नैनी चौगर्खा में मनाया राष्ट्रीय पर्व, बच्चों की प्रस्तुति के मुरीद हुए दर्शक
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement