Report by : CWN Desk
Published at :
रिश्तों में दरार: दिनेशपुर में महिला की आत्महत्या, काशीपुर में पति-पत्नी का होटल में हंगामा

दिनेशपुर। रविवार को दिनेशपुर क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की छह साल पहले शादी हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। बताया गया कि उसका पति मजदूरी करता है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से छह महीने से मुलाकात न होने को आत्महत्या का कारण बताया। महिला के भाई ने सुसाइड नोट में लिखी हैंडराइटिंग को उसकी बहन की पुष्टि की है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक और हैरानी का माहौल है।

काशीपुर। दूसरी घटना में शनिवार देर रात काशीपुर बाईपास स्थित एक होटल में उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला ने अपने कारोबारी पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्से में महिला ने होटल में जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और होटल में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जांच के बाद पुलिस ने पति और होटल संचालक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है।

दोनों घटनाएं समाज में रिश्तों के टूटते विश्वास और भावनात्मक तनाव की गंभीरता को उजागर करती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›