Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश घूमने आया था एमबीए का छात्र गंगा में नहाते डूबा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राजस्थान से दोस्तों के साथ घूमने आया था छात्रों का दल
ऋषिकेश। बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी कालेज झुन्झुनू राजस्थान में एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा में नहाते समय डूब गया। बंगाल निवासी युवक अपने पांच अन्य सहपाठियों के साथ यहां घूमने आया था। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि नीलकंठ मार्ग पर गरुड़चट्टी पुल के पास एक युवक गंगा में डूब गया है। पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल सर्चिंग आपरेशन शुरू किया।
प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी कालेज झुन्झुनू राजस्थान के एमबीए प्रथम वर्ष के पांच छात्रों का दल ऋषिकेश घूमने आया था। यह सभी छात्र गरुड़चट्टी पुल के पास गंगा में नहाने के लिए गए थे।
सायं करीब साढ़े तीन बजे छात्र अभरा दूबे (26 वर्ष) पुत्र आशा दूबे निवासी नेताजी पार्क-2 अंधसा केओटा चिनसुराह हुगली पश्चिम बंगाल गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा और कुछ दूरी तक बहने के बाद गहराई में डूब गया।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद से लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, अभी तक छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि छात्र के स्वजन से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

Select Language

Advertisement