Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश घूमने आया सेना का जवान गंगा में डूबा, शादी के बाद आया था परिवार के साथ घूमने

ऋषिकेश। शुक्रवार को भी परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया सेना का जवान गंगा में डूब गया। जवान राष्ट्रीय राइफल में तैनात है। वह शादी के बाद परिजनों के साथ घूमने ऋषिकेश आया था। जवान के डूबने की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च अभियान चलाया। लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा। रात होने के बाद एसडीआरएफ ने सर्च अभियान बंद कर दिया। शनिवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा। एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर के शुभम नगर, निवासी गौरव कुमार (25) पुत्र रामवीर तोमर अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। दोपहर दो बजे वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में सच्चाधाम घाट पर गंगा में नहाने लगा। इस दौरान वह नहाते हुए गंगा में काफी दूर तक चला गया। गंगा की तेज लहरों में फंसने के कारण वह ओझल हो गया। सेना के जवान के गंगा में डूबने की घटना के बाद परिजनों ने हल्ला मचाया। उसके बाद गंगा में नहा रहे अन्य पर्यटकों ने उसके डूबने की सूचना पुलिस  को दी। तब एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि सेना के जवान शादी कुछ समय पहले ही हुई थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›