Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रपुर में रॉन्ग साइड कटे वाहनों के चालान का इसलिए वापस होगा भुगतान


वाहन चालकों की शिकायत के बाद एआरटीओ प्रवर्तन ने चालान वापस करने के लिया निर्णय
रुद्रपुर : कुछ कमियों के चलते परिवहन विभाग की ओर से रांग साइड में किए गए चालान निरस्त होंगे। ये चालान कुछ समय से सड़क निर्माण में वन वे पर हुए रांड साइड पर कटे हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने चालान की भरपाई कर चुके हैं। जबकि कुछ शिकायतें एआरटीओ प्रवर्तन से हुई है। जिसमें बाद यह निर्णय लिया गया है।
रामपुर-नैनीताल रोड का निर्माण इन दिनों चल रहा है। रामपुर रोड पर परिवहन विभाग के चेक पोस्ट के सामने आनलाइन चालान के लिए दोनों साइड कैमरे लगे हैं। सड़क निर्माण के चलते एक ओर सड़क बंद कर दूसरी ओर से खोल दिया गया था। जिसके चलते आने वाले लोग वाहन लेकर रांग साइड यानी जिस ओर से वन वे किया गया था उधर ने आवाजाही प्रारंभ कर दी।
इधर परिवहन विभाग की ओर से कैमरे को न तो बंद किया गया और न ही चालान की मनाही रही। ऐसे में कई लोगों के चालान सही होते हुए भी कट गए। इस दौरान एआरटीओ के पास एक के बाद एक कई शिकायत पहुंच गई। मामले में पाया गया कि वन वे में रांग साइड के लिए दंडित किया जा रहा है।
एआरटीओ प्रवर्तन निखिल कुमार शर्मा ने बताया कि 5-6 शिकायतें उन्हें मिली है। वो चालान सभी निरस्त होंगे, जिनकी शिकायत मिली है। अब सवाल उठता है कि पिछले एक माह से अधिक समय तक न जाने कितने वाहनों का चालान हुआ होगा, कितने लोगों ने भुगतान भी कर दिया होगा। फिलहाल इसे लेकर अधिकारी चुप्पी साधे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›