Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
रामनगर में नहर से मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, इलाके में मचा हड़कंप

नैनी/जागेश्वर। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटुली में उस समय हड़कंप मच गया जब गधेरे के पास एक अज्ञात शव मिला। रविवार दोपहर कुछ चरवाहे जानवरों को चराने जंगल की ओर गए थे, तभी उन्होंने गधेरे में एक शव पड़ा देखा। शव की स्थिति देखकर चरवाहों ने तुरंत गांव में सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी जागेश्वर पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि शव बुरी तरह सड़-गल चुका है और सिर पूरी तरह कंकाल में बदल चुका है, जिससे उसकी पहचान कर पाना फिलहाल संभव नहीं है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि शव संभवतः 30 से 40 वर्ष के किसी पुरुष का हो सकता है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन फोरेंसिक टीम को सूचित किया है। टीम के पहुंचने के बाद शव का परीक्षण और अन्य जरूरी जांच की जाएगी, ताकि मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता चल सके।

इस रहस्यमयी घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग शव की पहचान को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का कुछ समय से पता न हो तो वे जानकारी देकर जांच में सहयोग करें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›