Report by : कालू वर्मा
Published at :
रसियाबड़ झिलमिल झील का ट्रैक जंगल सफारी के लिए पर्यटकों के लिए खुला

हरिद्वार। रसियाबड़ स्थित झिलमिल झील का ट्रैक जंगल सफारी के लिए पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। जंगल सफारी करने के लिए पर्यटकों को पचास रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

एसडीओ वन प्रभाग हरिद्वार साधुलाल ने फीता काटकर जंगल सफारी का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि सरकारी गाइड लाइन के अनुसार ट्रैक और वॉच टावर की मरम्मत के साथ साथ सैलानियों के ठहरने के लिए टेंट रूम की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। सैलानी जंगल सफारी के साथ रात को रुक भी कर सकेंगे। करीब 22 किमी लंब ट्रैक घने जंगल के बीच से गुजरता है। सफारी में गंगा के किनारों का मनमोहक नजारा भी दिखता है। सैलानी सफारी के दौरान हाथी, हिरन, बारहसिंगा, गुलदार, चीता सहित सैकड़ों प्रजाति के पक्षियों के दीदार कर सकेंगे।
झिलमिल झील रसियाबड़ के यूनिट प्रभारी हरीश गैरोला ने बताया कि अब 150 की जगह 200 रुपये प्रति पर्यटक शुल्क देना होगा। इस दौरान वन दरोगा गजपाल भंडारी, हरीश जुयाल, वनकर्मी प्रदीप, पवन सिंह, अशोक सिंह, नेचर गाइड अरुण सैनी, तौकीर आलम, ललित नायक, विनोद सहित भारी संख्या मे सैलानी उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›