Connect with us

हरिद्वार

एसएमजेएन कॉलेज के पूर्व छात्र संदीप अरोड़ा एग्जीक्यूटिव काउंसिल सदस्य नामित, प्राचार्य ने किया सम्मानित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संदीप अरोड़ा को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) की एग्जीक्यूटिव काउंसिल में सदस्य नामित किया गया है। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कॉलेज में आयोजित एक सम्मान समारोह में संदीप अरोड़ा और उनकी पत्नी सोनिया अरोड़ा को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्राचार्य डॉ. बत्रा ने इस अवसर पर कहा कि संदीप अरोड़ा का इस महत्वपूर्ण पद पर चयन कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि संदीप और सोनिया दोनों ही कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं और दिव्यांगजनों के हित में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। खासतौर पर सोनिया अरोड़ा पिछले डेढ़ दशक से मूक-बधिर और दिव्यांग समुदाय के लिए सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कथा वचन में चेन स्नेचर महिला गिरफ्तार

प्राचार्य डॉ. बत्रा ने कार्यक्रम में भारतीय सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) को बढ़ावा देने की बात कही और साइन लैंग्वेज में एक प्रेरणादायक वीडियो संदेश भी जारी किया, जिसमें उन्होंने संदीप अरोड़ा की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। वीडियो में उन्होंने साइन लैंग्वेज के महत्व को रेखांकित किया और कॉलेज स्तर पर इसके विस्तार की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल और आसपास से बेतरतीब अतिक्रमण हटाने पर रोक लगाए सकरकर - महेंद्र पाल

कार्यक्रम में डॉ. संजय माहेश्वरी, डॉ. मनोज सोही, डॉ. शिवकुमार, डॉ. सुशील कोठियाल, डॉ. विजय शर्मा, दिव्यांश शर्मा, वैभव बत्रा सहित कई शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। समारोह में संदीप व सोनिया अरोड़ा ने प्राचार्य के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement