Connect with us

हरिद्वार

आईएसएलआरटीसी की कार्यकारिणी में चयन पर मूक बधिर साथियों ने संदीप अरोड़ा का किया स्वागत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और समाजसेवी संदीप अरोड़ा के भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) की कार्यकारिणी परिषद में सदस्य नियुक्त होने पर मूक बधिर समाज में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर संगठन के करीब डेढ़ दर्जन मूक बधिर साथियों और पदाधिकारियों ने हरिद्वार स्थित उनके निजी होटल पहुंचकर उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

सबसे पहले एक छोटे मूक बधिर बच्चे सौरभ ने उन्हें माला पहनाकर अपनी खुशी जाहिर की। देव शर्मा और विवेक केशवानी ने कहा कि अरोड़ा का चयन पूरे मूक बधिर समाज के लिए गौरव की बात है। ओम बंसल और सरदार मोंटू ने कहा कि यह उपलब्धि हरिद्वार और उत्तराखंड के बधिर समाज के लिए प्रेरणा है, हालांकि यह सम्मान उन्हें पहले ही मिल जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए 2025 के मॉडल प्रश्न पत्र, परीक्षा तिथियां भी घोषित

प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा ने कहा कि वह भी मूक बधिरों के हक में अरोड़ा के साथ मिलकर काम करेंगी। इस मौके पर संदीप अरोड़ा ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका हौसला बढ़ा है और अब वे मूक बधिर समाज की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी से सुझाव आमंत्रित किए। स्वागत करने वालों में अभय सिंह, शैलेश, रजत कुमार, सुरेंद्र शर्मा, राजकुमार, इंदु, अनिल रावत आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में 'ग्रंथ शोभायात्रा' से विराट गीता महोत्सव का शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत भक्ति महायज्ञ शुरू
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement