Connect with us

देहरादून

प्रेमिका की हत्या कर शव सूटकेस में बंद कर जंगल में फेंकने वाले प्रेमी से स्कूटी बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने 31 मार्च को आरोपित को किया था गिरफ्तार
देहरादून। प्रेमिका की हत्या कर शव सूटकेस में बंद कर जंगल में फेंकने वाले आरोपित से पुलिस ने पुलिस रिमांड के दौरान स्कूटी व अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए हैं।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित अपनी बहन के घर पानीपत हरियाणा चला गया था, जहां उसने मृतक की स्कूटी और दस्तावेज अपनी बहन के घर पर ही रख दिए। इसके बाद देहरादून आया, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रेमिका शहनूर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 31 मार्च को आरोपित राशिद निवासी बागोवाली थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर मृतक का शव सूटकेस के अंदर आशारोडी से आगे सुनसान जंगलों से सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया था।
आरोपित से मृतक का एटीएम कार्ड, बैग, स्कूटी व अन्य दस्तावेज बरामद करने के लिए चार अप्रैल को पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहां पुलिस की टीम एसएसआइ पटेलनगर कोतवाली मनमोहन सिंह की देखरेख में आरोपित को पानीपत हरियाणा लेकर गई।
आरोपित की निशानदेही पर उसकी बहन के घर से एक पैन कार्ड, एक एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को आरोपित को जेल में दाखिल किया जाएगा।
29 जनवरी को जमालपुर कला कनखल जिला हरिद्वार निवासी शहरूल जहां ने पटेलनगर कोतवाली में अपनी 24 वर्षीय बेटी शहनूर की गुमशुदगी की रिपेार्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उनकी बेटी हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति विहार कालोनी में रहकर ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। 26 दिसंबर 2023 से वह लापता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement