Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार में घुड़चढ़ी से पहले सड़क पर नाच रहे थे बाराती, 31 बाराती घायल
देहरादून। बहादराबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अनियंत्रित स्कार्पियो ने बारातियों को रौंद दिया। दूल्हे की घुड़चढ़ी से पहले बाराती बैंड पर नाच रहे थे। इसी बीच स्कार्पियो आई और बारातियों को कुचलते चली गई। एक बैंड वाली की मौत हो गई। 31 बाराती घायल हैं। सोशल मीडिया पर 17 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। बारातियों ने लोगो ने स्कार्पियो चालक को पकड़कर पीट डाला।