Report by : CWN Desk
Published at :
वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो चीफ राकेश खंडूड़ी का आज सुबह ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खंडूड़ी के निधन पर गहरा दुख जताया और उनके घर जाकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर किया गया। राकेश खंडूड़ी अपनी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक सशक्त और संवेदनशील आवाज खो दी है।

https://x.com/pushkardhami/status/1960962872781263132?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1960962872781263132%7Ctwgr%5E38bb9f08aff40a88df00f297539c0e57313fda7a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fdehradun%2Futtarakhand-senior-journalist-of-amar-ujala-rakesh-khanduri-passed-away-cm-dhami-expressed-grief-2025-08-28

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›