Connect with us

हल्द्वानी

विषकन्या माही के नौकर और नौकरानी से पूछताछ में खुलेंगे माही के कई और राज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नौकर रामअवतार और नौकरानी उषा की पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर हल्द्वानी लेकर आएगी पुलिस
हल्द्वानी
। विषकन्या डॉली उर्फ माही के नौकर रामअवतार और नौकरानी उषा भी पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार हो गई हैं। दोनों आरोपियों को स्थानीय कोर्ट में पेश करने के उपरान्त पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर हल्द्वानी लेकर आएगी। दोनों से पूछताछ के बाद माही के कारनामों से और भी कई पर्दे उठ सकते हैं।
माही के अपने प्रेमी अंकित को साँप से कटवाकर हत्या करने के बाद से नौकर और नौकरानी फरार चल रहे थे। माही और उसके कथित प्रेमी दीप कांडपाल को पुलिस ने बीते दिवस रुदपुर से पकड़ा था। जबकि नौकर और नौकरानी फरार होने पर इनाम राशि 25000 से बढ़ाकर 50000 कर दी थी। अंकित हत्याकांड में 5वें आरोपी सपेरे को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।
माही की नौकरानी मूल रूप से बंगाल की रहने वाली है। उसका पति उत्तर प्रदेश कार्य निवासी है। दोनों की पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की लव मैरिज है और 2 बच्चे भी हैं। अंकित हत्याकांड को अंजाम देने के बाद नौकरानी और उसका पति अपने दोनों बच्चों के साथ पश्चिम बंगाल जा कर छुप गये थे। दोनों ने ही घटना के बाद से ही अपना मोबाइल बंद कर दिया था। उषा का मोबाइल ऑन होने के बाद पुलिस को सुराग मिला। उत्तराखंड पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को लेने के लिए कोर्ट आवेदन दिया है। ट्रांजिट रिमांड मिलते ही उत्तराखंड पुलिस दोनों को लेकर हल्द्वानी पहुंचेगी। इसके बाद अंकित हत्याकांड में कुछ और खुलासे हो सकते हैं।

Select Language

Advertisement