Connect with us

उत्तर प्रदेश

अयोध्या पहुंची नेपाल से शालिग्राम शिलाएं, आज पूजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शिलाओं से भगवान श्रीराम और माता सीता में बनाई जाएंगी मूर्तियां
लखनऊ
। नेपाल से दो विशाल शालिग्राम शिलाएं अयोध्या पहुंच गई हैं। बृहस्पतिवार को शिलाओं को पूजन होगा। इसके बाद राम मंदिर के महंत को सौंपा जाएगा। शिलाओं को तरास कर अयोध्या में भगवान श्रीमराम और माता सीता की मूर्तियां बनाई जाएंगी। शिलाओं को ट्रकों से नेपाल से अयोध्या लाया गया और 7 दिन के सफर में हजारों श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं के स्वागत के चलते शिलाओं को रामसेवकपुरम पहुंचने में काफी समय लग गया।
अयोध्या में शिलाओं को रामसेवकपुरम में सुरक्षित रखवाया गया है। शिलाओं से भगवान श्रीराम और माता सीता की मूर्ति बनाने के लिए मूर्तिकारों को बुलाया गया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के हवाले से बताया गया है कि भगवान की मूर्ति की भाव भंगिमां कैसी हो, इस पर गहनता से विचार किया जा रहा है। शिलाओं की मूर्तियां बनाकर गर्भगृह में स्थापित की जाएंगी। गर्भगृह के ऊपर पहली मंजिल पर बनने वाले दरबार में श्रीराम की मूर्ति लगेगी। लक्ष्मण, भरत और
शत्रुघ्न की मूर्तियां भी इन्हीं शिलाओं से बनाई जाएंगी। नेपाल के जनकपुर में काली नदी से दोनों शिलाई लाई गई हैं। दोनों शिलाएं 6 करोड़ साल पुरानी बताई जा रही हैं। नेपाल में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शिलाओं को 26 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना किया गया था। एक शिला का वजन 26 टन और दूसरी वजन 14 टन है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement