Connect with us

उधमसिंह नगर

जसपुर में बाजार से सामान की खरीदारी कर घर जा रहे बाइक सवार पर झपटा तेंदुआ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। जसपुर के पतरामपुर बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर अपने घर जा रहे बाइक सवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है।
भोगपुर गांव निवासी बलकार सिंह (32) पतरामपुर साप्ताहिक बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर बाइक से घर जा रहा था। वन चौकी के पास तेंदुए ने झाड़ियों से निकलकर बाइक सवार युवक पर पीछे से हमला कर दिया। इससे वह बाइक से नीचे गिर गया। उसे खींच कर झाड़ियों में ले जाने लगा। बलकार सिंह ने बताया कि सड़क पर पड़े पत्थर से उसने तेंदुए पर कई बार कई बार प्रहार किया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के आने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement