Report by : Paras Bisht
Published at :
देहरादून में श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल का धूमधाम से मनाया गया अलंकरण समारोह

देहरादून। श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल बिदाल के प्रांगण में विद्यालय का ‘अलंकरण समारोह बड़ी धूमधामा एवं उत्साह से मनाया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गुरुरामराय एजुकेशन मिशन की अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता सुश्री वीना रावत उपस्थित रही। अभिभावव सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मधुर स्वागत गीत गाया गया, जिसने समूचे वातावरण वे संगीतमय कर दिया। जैसे ही विद्यार्थी परिषद् के सदस्य अपने सदनों के ध्वजों के साथ मंच की ओर अग्रसर हुए, छात्र-छात्राओं ने करतब ध्वनि से उनका अभिनंदन किया।
आर्यभट्ट सदन के सुमित दुस्सानी ( छात्र तथा तथा खुशी राना (छात्रा), भाभा सदन के हर्ष वर्मा (छात्र) शिखा वालिया (छात्रा), रमन सदन के नीरज वर्मा (छात्र, तथा सोनिमा राना (छात्रा) एवं रामानुजन सदन के निखिल (दात्र) तथा परी मदान (छात्रा) को कप्तान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी। इसके अतिरिक्त अनुशासन कप्तान की जिम्मेदारी आदित्य पोहाल तथा मान्या चौधरी को दी गई।
सांस्कृतिक कप्तान के रूप में विष्णु रावत, ध्रुव पुरी, ज्योति जोशी तथा हेजल शंकर का चयन किया गया। क्रीडा प्रमुख के विष्ट तथा प्रिया भंडारी को चुना गया। रूप में गौख शैक्षणिक कप्त की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य कृष्णा गुप्ता तथ प्राची शर्मा को दिया गया। ब्वाय तथा आदित्य भंडारी वाइस हैड मानवी भूषण वाइस हैड गर्ल चुने गये तथ माननीया प्रधानाचार्या श्रीमती गरिमा शर्मा तथा मुख्य अतिथि सुश्श्री बीना रावत द्वारा गौतम नेगी एवं माही सक्सेना को विद्यालय के हैड ब्वाय एवं हैड गर्ल के पद पर नियुक्त किया गया। प्रधानाचार्या जी द्वारा चयनित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को उनके पद पर सत्य एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने हेतु शपथ दिलवाई गई। हैड गर्ल तथा हैडब्वाय द्वारा अपने पद पर ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आश्वासन दिया गया मुख्य अतिथि द्वारा सभी विद्यार्थियों को आर्शीवाद दिया गया। उत्साहवर्धन प्रधानाचार्या चयनित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निस्वार्थभाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात साभा भवन में प्रधानाचायी एवं मुख्य अतिथि की उपस्थिति में हैड गर्ल व हैड ब्वाय द्वारा केक काटा गया तथा को प्रधानाचार्या द्वारा सभी अभिभावकों धन्यवाद दिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›