Report by : CWN Desk
Published at :
श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गंगा दशहरा
श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गंगा दशहरा

हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने हरिद्वार में गंगा दशहरा का पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर समिति द्वारा अपने आश्रम, अपर रोड और हर की पैड़ी मंदिर पर प्याऊ और शरबत वितरण का विशेष आयोजन किया गया। यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को शरबत प्रसाद बांटकर उनकी प्यास बुझाई गई।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि आज के ही दिन मां गंगा का धरती पर प्राकट्य हुआ था। मां गंगा समस्त प्राणियों को पापों से मुक्त करने और कल्याण का संदेश देने आई हैं। उन्होंने कहा, “जो भी मां गंगा के दरबार में आता है, वह यहां से सुंदर संदेश लेकर जाए।” उन्होंने आगे बताया कि मां गंगा के स्पर्श मात्र से मनुष्य के जन्म-जन्मांतरों के पाप कट जाते हैं। इसलिए गंगा दशहरा के दिन स्नान, दान आदि का विशेष महत्व है, और इसी कारण लाखों लोग दूर-दूर से हरिद्वार पहुंचते हैं।

संस्था के महासचिव विकास गर्ग ने बताया कि समिति द्वारा लगाए गए श्री राम नाम प्रसाद सेवा स्टॉल का लाभ रोजाना लगभग 500 श्रद्धालु उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में समिति का यह प्रयास यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

इस अवसर पर कुदीप अरोड़ा, मुकेश शर्मा, देवेंद्र कुमार, अभिनव कुमार, राघव कोहली, इशिका, बादल गोस्वामी, नवनीत, सोनू, विक्की, चंद्रशेखर आदि समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गंगा दशहरा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›