Report by : CWN Desk
Published at :
“श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने पर्यावरण दिवस पखवाड़े के तहत सैकड़ों पौधे लगाए”

हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। समिति ने इस बार ‘पर्यावरण दिवस पखवाड़ा’ मनाते हुए विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधों का रोपण किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्रदूषण से पृथ्वी को बचाना हम सभी का नैतिक धर्म है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति ने लगभग 500 पौधों का रोपण किया, जिसमें आम, पीपल, बरगद, अमरूद, नींबू, आंवला जैसे बहुउपयोगी पौधे शामिल थे।

“श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने पर्यावरण दिवस पखवाड़े के तहत सैकड़ों पौधे लगाए”

सुमित तिवारी ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे और वृक्षारोपण ही इसका सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि हमें अपने आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

संस्था के महासचिव विकास गर्ग ने बताया कि संस्था के देशभर के 278 कार्यालयों पर एक साथ वृक्षारोपण महाभियान चलाया गया, जिसमें प्रत्येक कार्यालय में 5-5 पौधे लगाए गए। इसके अलावा संस्था के हजारों सदस्यों को एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प भी दिलवाया गया। विकास गर्ग ने कहा कि आने वाले दिनों में इस अभियान को और वृहद स्तर पर पहुँचाने की योजना है ताकि पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता और मजबूत हो सके।

इस अवसर पर मुकेश शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, देवेंद्र कुमार, रोहित वर्मा, राघव कोहली, इशिका धिमान, अभिनव कुमार, करन, उदित समेत कई गणमान्य सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे और उन्होंने पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक योगदान का संदेश देता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›