Connect with us

देहरादून

उत्तराखंड में 130 करोड़ रुपये का घोटाला, यूपी राजकीय निर्माण निगम के पांच अफसरों के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी विभागों में यूपी राजकीय निर्माण निगम से कराए गए कार्यों में 130 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। वर्ष 2018 से पूर्व के इन मामलों की विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दून में रविवार को निगम के पांच तत्कालीन अफसरों (अब रिटायर) के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज किए गए हैं।


देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने रविवार को बताया कि निगम के अपर परियोजना प्रबंधक (इकाई-1) सुनील मलिक ने नेहरू कॉलोनी थाने में गबन के मामले में तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि गबन के सभी प्रकरण करीब सात वर्ष पहले के हैं। पूर्व ये मामले प्रकाश में आने पर विभागीय जांच कराई गई थी। उसमें 130 करोड़ रुपये के गबन समेत कई अनियमितताएं सामने आईं। एसएसपी ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने छह अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रमुख बिंदु:

  • घोटाला: 130 करोड़ रुपये की गड़बड़ी
  • विभाग: उत्तराखंड के सरकारी विभाग
  • संस्था: यूपी राजकीय निर्माण निगम
  • समय: वर्ष 2018 से पहले के मामले
  • जांच: विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि
  • पुलिस कार्रवाई: पांच तत्कालीन अफसरों के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज
    यह मामला सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण है। इस मामले में दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement