Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून सेलाकुई में पॉलिटेक्निक की लिफ्ट हुई अचानक खराब, अंदर फंस गए छह छात्र

देहरादून। सेलाकुई में राजकीय पॉलिटेक्निक जस्सोवाला की लिफ्ट में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। लिफ्ट के भीतर कॉलेज के छह छात्र फंस गए। छात्रों के लिफ्ट में फंसने की खबर लगते ही छात्रों में हड़कंप मच गया। 
सूचना पर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग सेलाकुई की टीम मौके पर पहुंची। करीब सवा घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टीम ने लिफ्ट के दरवाजे को तोड़कर भीतर फंसे छात्रों को बाहर निकाला। लिफ्ट में फंसे सभी छात्र पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया सभी छात्रों को लिफ्ट से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया लिफ्ट के खराब होने के तकनीकी कारण की जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›