Report by : CWN Desk
Published at :
नौ माह के बच्चे को उसके माता-पिता ने किशनपुर बराल स्थित बाबा महावीर गिरि मंदिर को दान किया

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र की शिवनगर बस्ती में एक छह साल का बच्चा खेलते हुए बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक में गिर गया। टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों ने बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शिवनगर बस्ती निवासी एक महिला घरों में सफाई का कार्य करती है। मंगलवार दोपहर महिला अपने छह साल के बच्चे को लेकर एक बिल्डिंग में सफाई का काम करने आई थी। महिला सफाई कर रही थी और बच्चा खेल रहा था। बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। बच्चा खेलते- खेलते टैंक में गिर गया। 
बच्चे को खोजते हुए उसकी मां सेप्टिक टैंक तक पहुंची। बच्चे को सेप्टिक टैंक के भीतर देख वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए रोने लगी। चिल्लाने और रोने की आवाज सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को मौके पर बुलवाया गया। कर्मचारियों ने बेहोशी की हालत में बच्चे को टैंक से बाहर निकाला। महिला और उनका पड़ोसी बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि मृत बच्चे की पहचान शिवनगर निवासी मोहम्मद साहिब पुत्र मजीद के रूप में हुई है। बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।  पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›