Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अल्मोड़ा में पकड़ा गया शाहजहांपुर का स्मैक तस्कर

एएनटीएफ, एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने तस्कर से 300 ग्राम स्मैक बरामद की
अल्मोड़ा।
एएनटीएफ, एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 300 ग्राम स्मैक के साथ शाहजहांपुर, यूपी के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह जिले में अब तक पकड़ी गई स्मैक की सबसे बड़ी खेप है।
एएनटीएफ और एसओजी ने रविवार देर रात लोधिया के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने शक होने पर क्वारब से आ रही यूपी नंबर की बाइक को रुकवाया। चालक मोईन खान(27), निवासी आमडार, थाना पुवाया, जिला शाहजहांपुर, यूपी की तलाशी ली। उसके पास 300 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि जिले में इतनी बढ़ी मात्रा में स्मैक पकड़े जाने का पहला मामला है। कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह फरीदपुर के एक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाया। पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचकर युवाओं को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था। कहा आरोपी की संपत्ति कुर्क की जाएगी। उन्होंने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›