Connect with us

हल्द्वानी

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कल्पना रावत के आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर उमड़ा समर्थन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी निवासी और सोशल मीडिया पर अपनी सकारात्मक सोच और जागरूकता फैलाने के लिए पहचानी जाने वाली यूट्यूबर और इंफ्लूएंसर कल्पना रावत दो दिनों से सुर्खियों में हैं। आम तौर पर मोटिवेशनल और सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाने वाली कल्पना ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक अन्य यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया और आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी।

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया। लाखों बार देखे जा चुके इस वीडियो में कल्पना की पीड़ा और भावनात्मक टूटन साफ नजर आती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। कल्पना की इस स्थिति से उनके चाहने वाले बेहद आहत हैं और हर कोई उन्हें समर्थन और साहस देने में जुटा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की पुष्पा देवी ने उगाया 21.5 किलो का कद्दू, उद्यान विभाग ने किया सम्मानित

पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उस व्यक्ति से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिस पर आरोप लगाया गया है। हालांकि अभी तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है। इस बीच, उत्तराखंड के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी खुलकर कल्पना के समर्थन में सामने आ गए हैं। हल्द्वानी की जानी-मानी डिजिटल क्रिएटर ज्योति अधिकारी खुद उनके घर पहुंची और उनका मनोबल बढ़ाया। सोशल मीडिया पर भी कल्पना के समर्थन में कई नामचीन चेहरे और आम लोग अपनी आवाज़ उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला रामलीला के पात्रों और सहयोगियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर किया सम्मानित

कल्पना रावत, जो अब तक दूसरों को प्रेरणा देती थीं, अब खुद एक कठिन दौर से गुजर रही हैं। यह मामला सोशल मीडिया के पीछे छिपे तनाव और दबाव को उजागर करता है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही न्याय मिलेगा और कल्पना एक बार फिर उसी ऊर्जा के साथ वापसी करेंगी, जिसके लिए वे जानी जाती हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement