Connect with us

देहरादून

जनसमस्याओं के समाधान के लिए समाजसेवी बिरजू मयाल का देहरादून में आमरण अनशन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर रामनगर के समाजसेवी बिरजू मयाल ने सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। शुरुआत में उन्होंने गांधी पार्क में धरना दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन हटा दिया। इसके बाद उन्होंने एकता विहार में अनशन जारी रखा, जहां उन्हें विभिन्न संगठनों और आम जनता का समर्थन मिल रहा है।

बिरजू मयाल का कहना है कि सरकार और प्रशासन आम जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मूलभूत सुविधाओं, सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर जनता लंबे समय से परेशान है, लेकिन प्रशासन से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी के विरोध में उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नई पहल: ऑटोमेटेड पार्किंग से 5 KM तक फ्री 'सखी कैब', जाम से मिलेगी निजात

पुलिस द्वारा गांधी पार्क से हटाए जाने के बाद बिरजू मयाल ने कहा कि यह जनता की आवाज को दबाने का प्रयास है, लेकिन वह अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भी इस आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और प्रशासन पर दबाव बनाएं ताकि उनकी मांगों पर उचित निर्णय लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार उप सचिव इसलिए पहुंचे पंतनगर एयरपोर्ट

इस आंदोलन को विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों का भी समर्थन मिल रहा है। आंदोलन स्थल पर कई लोग पहुंचकर बिरजू मयाल का हौसला बढ़ा रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। बिरजू मयाल ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

Select Language

Advertisement