Report by : CWN Desk
Published at :
श्री राम नाम विश्व बैंक समिति और एसआरएस ट्रस्ट द्वारा संयुक्त वृक्षारोपण महाभियान, सैकड़ों पौधे लगाए

हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति और एसआरएस कल्याण ट्रस्ट, रुड़की ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण महाभियान चलाया। इस विशेष अभियान के तहत आम, लीची, आड़ू, जामुन, बेल, पीपल, नीम, बरगद, गुड़हल सहित विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपे गए।

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति और एसआरएस ट्रस्ट द्वारा संयुक्त वृक्षारोपण महाभियान, सैकड़ों पौधे लगाए

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित तिवारी ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाया जाता है। इस वर्ष भी संस्था ने बड़े स्तर पर लगभग 500 पौधों का रोपण किया है। उन्होंने कहा कि “पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है, और हमें मिलकर प्रकृति का संरक्षण करना होगा।”

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति और एसआरएस ट्रस्ट द्वारा संयुक्त वृक्षारोपण महाभियान, सैकड़ों पौधे लगाए

एसआरएस कल्याण ट्रस्ट, रुड़की के एम.डी. शरत मदान ने बताया कि ट्रस्ट लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रही संस्थाओं को निःशुल्क पौधे उपलब्ध करवा रही है और उनके साथ मिलकर हरियाली बढ़ाने के प्रयास में सहभागी बन रही है।

शरत मदान ने यह भी बताया कि ट्रस्ट प्रत्येक सप्ताह वृक्षारोपण अभियान चलाता है और पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है।

इस अभियान में एसआरएस ट्रस्ट की सीईओ विधि मदान, गगनदीप सिंह, प्रवीण राणा, आशीष अग्रवाल, निशा, जोही, प्रकृति, तन्नु शर्मा, विभूति मिश्रा, मुकेश शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, देवेंद्र कुमार, रोहित वर्मा, राघव कोहली, इशिका, अभिनव कुमार, उदित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›