Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश चीला शक्ति नहर से कार के अंदर से मिला नर कंकाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दो साल पहले पिता-पुत्र कार समेत डूबे थे, तब बेटे का मिल गया था शव
ऋषिकेश
। दो वर्ष पूर्व चीला शक्ति नहर में ऋषिकेश में पिता-पुत्र कार समेत डूब गए थे। इस हादसे में तीन साल के बेटे का शव तो बरामद हो गया था, लेकिन 32 साल के पिता का सुराग नहीं लग पाया था। अब दो वर्ष बाद एसडीआरएफ ने चीला शक्ति नहर से कार और लापता व्यक्ति का कंकाल बरामद किया है।
आज सोमवार सुबह चीला शक्ति नगर में एक कार नजर आई। दरअसल, इन दिनों चीला शक्ति नहर का मरम्मत के लिए क्लोजर लिया गया है। जिससे नहर का पानी सूख गया है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल। कार के भीतर एक मानव कंकाल भी बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मृत व्यक्ति को दिखाया जिंदा, जमीन और दुकान पर फर्जी दस्तावेजों से किया कब्जा, चार पर मुकदमा दर्ज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement