Report by : CWN Desk
Published at :
छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य से संवाद स्थापित किया

हरिद्वार- एसएमजेएन (पीजी) काॅलेज में नवीन सत्र 2023-24 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल से प्रवेश प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने संवाद स्थापित किया ।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. सुनील बत्रा ने एंटी ड्रग्स क्लब और स्वीप कार्यक्रम के बारे में आधारभूत जानकारी दी गई। प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में इलैक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया है। लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक है कि युवा वोटर अपने वोट के महत्व को समझे और विवेकपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करे। प्रो. बत्रा ने बढ़-चढ़कर छात्र-छात्राओं से ईएलसी का सदस्य बनने की अपील की। इसके अतिरिक्त उन्होंने नशा मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया और एंटी ड्रग्स क्लब की भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी विनय थपलियाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को यथाशीघ्र वैध मतदाता सूची में अपना नाम अंकित करने के लिए वोटर आईडी बनवाना चाहिए। इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन उनका यथोचित सहयोग करेगा। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि महाविद्यालय में ईएलसी और एंटी ड्रग्स क्लब अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इनसे युवा मन मस्तिष्क को उचित रास्ते पर लाया जा सकता है, क्योंकि ड्रग्स से दूर रहना और अपना मताधिकार का सही इस्तेमाल करना यही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पर्याप्त है। इस अवसर पर एंटी ड्रग्स क्लब के नोडल अधिकारी मनोज कुमार सोही ने आह्वान किया कि छात्र-छात्राएं जहां कहीं भी ड्रग्स का उपयोग होते हुए देखे अविलंब महाविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर डाॅ. जेसी आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. पल्लवी, डाॅ. रश्मि डोभाल, डाॅ. आशा शर्मा, मोहन चंद्र पांडेय, डाॅ. शिव कुमार चौहान, डाॅ. सुगंधा वर्मा सहित काॅलेज के छात्र-छात्रा मिथुन, पिंकी वर्मा, पायल, अर्पित, अंकित, चंचल, रिषभ, धीरज बिष्ट, रिया, कामिनी, सागर एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›