Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने टेबल टेनिस में लहराया परचम


हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।
विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र युवराज अरोड़ा ने शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। इस क्लस्टर में लगभग 40 स्कूलों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में युवराज ने जीकेजी इंटरनेशनल स्कूल, गाजियाबाद के खिलाड़ी पवित्र को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का आयोजन रोजी पब्लिक स्कूल, शाहजहांपुर कलां में किया गया था।
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष असेंबली में युवराज को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर एवं उप प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इसी क्रम में उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में वंदना कटारिया स्टेडियम, हरिद्वार में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इंस्पिरेशन स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सुमित गढ़िया ने अंडर-17 वर्ग में प्रथम स्थान, अंडर-19 में द्वितीय स्थान और अंडर-17 टीम स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कुमारी गरिमा बिष्ट ने अंडर-17 में तृतीय स्थान एवं अंडर-19 वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया।
छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक श्री दीपक बलूटिया एवं चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बलूटिया ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›