Report by : CWN Desk
Published at :
सीबीएसई में 12वीं कक्षा में विषय नहीं बदल सकेंगे छात्र

स्कूलों को दिशा निर्देश जारी, जो विषय वे 11वीं में पढ़ेंगे, उन्हें वही 12वीं में भी पढ़ने होंगे
नई दिल्ली। सीबीएसई ने वर्ष 2024 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। 12वीं कक्षा में छात्र विषय नहीं बदल सकेंगे। जो विषय वे 11वीं में पढ़ेंगे, उन्हें वही 12वीं में भी पढ़ने होंगे।
सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों की फोटो और जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। सीबीएसई के अनुसार, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होनी हैं। स्कूलों को इस बात की सूचना पहले ही दे दी गई है। पहले उन विषयों की परीक्षा होगी, जिनमें छात्रों की संख्या कम रहेगी। इसके अलावा यदि कोई छात्र अतिरिक्त विषय लेना चाहता है तो उसे नौवीं या 11वीं कक्षा में पंजीकरण के समय लेना होगा। बोर्ड के अनुसार, एक जनवरी, 2024 तक स्कूल में छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। बोर्ड ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय के पास छात्रों की सूची आने के बाद इसका निर्णय लिया जाएगा कि कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति मिलनी चाहिए या नहीं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›