Connect with us

हल्द्वानी

कियू किशन कराटे फाउंडेशन का 31वां अखिल भारतीय समर कैंप 1 जून से भीमताल में आयोजित, बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट भी होगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। कियू किशन कराटे फाउंडेशन उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रूपेन्द्र नागर ने आज प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि 31वां अखिल भारतीय कराटे समर शिविर 1 जून से 6 जून तक भीमताल में आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान बसंत सिंह जी एवं राष्ट्रीय सचिव हरीश पांडे जी के नेतृत्व में आयोजित होगा। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 120 खिलाड़ी भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि का आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी : मोदी

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस शिविर में खिलाड़ियों की बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट भी आयोजित की जाएगी। सभी खिलाड़ियों के आगमन पर कल हल्द्वानी में उत्तराखंड इकाई की टीम द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भीमताल में शिविर की पूरी तैयारी कर ली गई है ताकि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सुविधाएं मिल सकें। यह शिविर खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक एवं तकनीकी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। इसके साथ ही, यह शिविर कराटे प्रेमियों के लिए एक अनूठा अनुभव साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायतों में बहुउददेशीय शिविरों का होगा आयोजन:  डीएम वंदना
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement