Connect with us

हल्द्वानी

प्राचीन श्री शिव सेवा समिति ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा हट गार्डन में समिति से जुड़े नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों में महत्वपूर्ण स्थान हासिल करने वाले गणमान्य व्यक्तियों का भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने वालों में शहर के प्रथम नागरिक गजराज बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पार्षद प्रीति आर्या और भाजपा महानगर अध्यक्ष मधुकर के साथ क्षेत्रीय पार्षद हरेंद्र बिष्ट भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट के चलते कल दिनांक 13 सितम्बर को स्कूलों में छुट्टी का आदेश

समारोह की अध्यक्षता धर्मेंद्र गुप्ता और अमित अश्विनी ने की। इस अवसर पर हरिमोहन अरोड़ा ने समिति से जुड़े पदाधिकारियों के महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होने को सौभाग्य की बात बताया। कार्यक्रम में संरक्षक प्रदीप बिष्ट, सुभाष मोंगा, चौधरी समर पाल, रूपेंद्र नगर, नंदकिशोर जायसवाल, मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू, सुशील गुप्ता, विवेक शर्मा, दिनेश अग्रवाल, प्रदीप कक्कड़, अजय गुम्बर, पंकज गुंबर, शिव कपूर, पद्म पाल, पुरन सागर, रामरूप गुप्ता और दीपांशु शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शहर में आज बड़े और छोटे वाहनों का रूट डायवर्जन

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया और समिति के सतत विकास और सामाजिक कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। सम्मान समारोह में फूल मालाओं से स्वागत कर मोमेंटो प्रदान किए गए और सभी ने समिति की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement