Report by : CWN Desk
Published at :
मधुमक्खी के छत्ते तोड़कर शहद निकालने जंगल मे लगा दी आग, 3 लोग गिरफ्तार

देहरादून। वन विभाग की टीम ने राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के लच्छीवाला रेंज में आग लगाने और मधुमक्खी के छत्ते तोड़कर शहद निकालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा दिया है।
रविवार को दोपहर करीब पौने दो बजे वन विभाग की टीम वन आरक्षित क्षेत्र कक्ष संख्या दो में गश्त कर रही थी। जहां कुछ दूरी पर वन कर्मियों को आग का धुंआ उठता दिखाई दिया। धुंए की दिशा में जाने पर तीन व्यक्ति जंगल में मधुमक्खी के छत्ते के नीचे शहद निकालने के उद्देश्य से आग लगा रहे थे। जिसके कारण पेड़ के नीचे के आसपास की झांडियां और सूखे पत्तों में भी आग फैल गई थी। वन विभाग की टीम ने आग को बुझाया और तीनों व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया। वन दरोगा चंडडी उनियाल ने बताया कि आरोपी श्याम सिंह, राजकुमार व बाबूलाल निवासी कुडकावाला डोईवाला देहरादून हैं। जिनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›