Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश में होटल के कमरे में पंखे पर लटका मिला दिल्ली के एक पर्यटक का शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। क्षेत्र के एक होटल में दिल्ली के एक पर्यटक का शव संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला। होटल कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को आईएसबीटी स्थित एक होटल के प्रबंधक ने पुलिस को सूचना देकर बताया, नार्थ इस्ट दिल्ली के करावल नगर के हाउस नंबर 14 और गली नंबर 13 निवासी कश्यप (22) ने 20 अप्रैल की रात होटल में कमरा बुक कराया था।
रविवार को पैसे देने के बाद कमरे में चला गया, लेकिन सोमवार सुबह कमरे से बाहर नहीं आया। कर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह पंखे से लटका था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर पंखे से लटके युवक को नीचे उतारकर अस्पताल भेजा, लकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया, युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement