Report by : CWN Desk
Published at :
काशीपुर महादेव नहर में बहे हल्द्वानी के युवक का शव मिला
काशीपुर महादेव नहर में बहे हल्द्वानी के युवक का शव मिला

हल्द्वानी का युवक अपने दोस्तों संग नहर में गया था नहाने, डूबने से हो गया था लापता

काशीपुर महादेव नहर में बहे हल्द्वानी के युवक का शव मिला

काशीपुर। 15 जुलाई 2023 को सांय DDMO रुद्रपुर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि काशीपुर में एक युवक महादेव नहर में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता हैं।
वर्तमान समय में पहाड़ों में लगातार बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाले नदी और नहर उफान पर हैं। इसी दौरान हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी चार युवक काशीपुर आये हुए थे, जहां वह महादेव नहर में नहाने के लिए चले गए। नहर का जलस्तर अधिक होने व ठीक से तैरना न जानने के कारण युवक नहर में डूब गया।
उक्त सूचना पर पोस्ट रुद्रपुर से HC खीम बिष्ट के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुँची। SDRF टीम द्वारा महादेव नहर में अनेक स्थानों पर गहन सर्च किया गया परन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया। आज  दिनाँक 16 जुलाई को पुनः प्रातः से SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर उक्त युवक की खोजबीन हेतु गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर नहर में उक्त युवक का शव ढूंढ लिया गया, जिसे SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। डूबे युवक का विवरण:-कामिल, उम्र 18 वर्ष, निवासी- वनभूलपुरा, हल्द्वानी, नैनीताल।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›