Connect with us

देहरादून

देहरादून में जहां से मिली थी महिला और बच्ची की लाश, वहीं आज फिर और एक महिला की लाश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मंगलवार को मिले शव मां-बेटी होने की आशंका, तीनों शव एक परिवार के होने की संभावना
देहरादून। बाड़ोवाला के पास एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव उसी जगह मिला जिस जगह कल दो लाशें मिली थीं।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सुबह के वक्त दोनों लाशों के संबंध में पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान एक महिला की लाश मिली। माना जा रहा है कि सभी एक परिवार के हैं। अभी तक आसपास के थानों में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में मंगलवार को एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव पड़े मिले थे। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर किसी ने शव यहां फेंके हैं।
पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार लूंठी का कहना है कि मौके पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव का पंचायतनामा आज भरा गया है।  पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।
पुलिस के मुताबिक बड़ोवाला में जो दो शव मिले थे उनके बारे में माना जा रहा है कि दोनों मां बेटी हैं। हालांकि इसका पता डीएनए रिपोर्ट के बाद ही चल सकता है, लेकिन ये बात पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा रही है। जिस स्थान पर शव मिले हैं वह क्षेत्र आता बेशक पटेलनगर थाना क्षेत्र में है, लेकिन वह शहर के बाहर का देहात क्षेत्र है। यहां पर भीड़भाड़ और आवागमन शहर की तुलना में कम है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास एक वेडिंग प्वाइंट है, लेकिन वह भी बंद है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement