Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून के नामी बिल्डर ने निर्माणाधीन बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या की

सुसाइड नोट में जाने माने बिल्डर का नाम, पुलिस ने शुरू की जांच
देहरादून। देहरादून के नामी बिल्डर एसएस साहनी उर्फ बाबा साहनी ने राजपुर रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार बिल्डर को गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी मौत हो गई।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बिल्डर ने यह कदम क्यों उठाया। बताया जा रहा है कि वह काम के सिलसिले में काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। घटना के बाद बिल्डर के परिजन उन्‍हें मैक्स अस्पताल ले गए। पुलिस को भी घटना की सूचना काफी समय बाद मिली। पुलिस जांच में लेनदेन का मामला सामने आ सकता है।
मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में जाने माने बिल्डर का नाम सामने आया है। बताया जा रहा रेसकोर्स निवासी सतेंद्र सिंह साहनी के शहर में दो प्रोजेक्ट चल रहे थे। इनमें एक सहस्त्रधारा हेलीपेड व दूसरा राजपुर रोड पर था। प्रोजेक्ट पर उनकी कम्पनी साहनी इंफ्रास्ट्रक्चर व साहनी इंफ्रा काम कर रही थी। प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपये लग रहे थे।

ऐसे में उन्होंने तीन बिल्डरों का शेयर लगवा दिया। इनमें से एक नामी बिल्डर जिसका आपराधिक रिकॉर्ड है, वह साइट पर घूमने लगा। इस बिल्डर का 75 प्रतिशत शेयर था। ऐसे में दो बिल्डरों ने हाथ पीछे खींच लिए, जिसके चलते प्रोजेक्ट रुक गया। जिस बिल्डर ने 75 प्रतिशत शेयर लगाया, उसने साहनी से अपनी धनराशि वापस मांगनी शुरू कर दी। तनाव में आकर साहनी ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बिल्डर को हिरासत में ले लिया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›